दहेज नहीं मिलने पर महिला को बेरहमी से पीटा, गर्भपात

थाना नवाबाद अन्तर्गत एकता बिहार निवासी केशव चरण ने अपनी बेटी देवयानी का विवाह रघुमल जैन नर्सिंग होम के नजदीक रहने वाले बृजेन्द्र के साथ बड़े ही अरमानों के साथ किया था। विवाह के बाद पति और ससुराल वाले उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे, जब मांग पूरी नहीं हुई तो उन्हांेने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।

इसके बाद भी उनका दिल नहीं पसीजा। अभी कुछ दिन पूर्व पति और ससुराल वालों ने देवयानी की इस प्रकार पिटाई कर दी कि उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493