मकान की दीवार गिरी, दो बच्चियों की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर मथुरा के सधुवापुर गांव निवासी इलियास के कच्चे घर की दीवार अचानक ढह गई। इस दीवार के सहारे छप्पर डालकर फूलचंद का परिवार रहता था।

बताया जाता है कि मलबे के नीचे दबने से फूलचंद की बेटी 7 वर्षीय रोहिणी और 5 साल की सुजीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फूलचंद, उसकी पत्नी कलावती और डेढ़ वर्षीय बेटा पंकज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए इनको लखनऊ रेफर कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493