दाल कीमतों में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार : वीरभद्र

शिमला, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दालों की आसमान छूती कीमतों के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

शिमला, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दालों की आसमान छूती कीमतों के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस नेता वीरभद्र ने किन्नौर जिले के रिकांग पिओ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में दालों और अन्य सब्जियों की आसमान छूती कीमतों के कारण आम आदमी का गुजर-बसर मुश्किल हो गया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, “सिर्फ भाषण देने से राजनीतिक उपलब्धियां हासिल नहीं की जा सकती हैं।” उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के कल्याण के लिए काम करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के लोगों को सस्ता राशन मुहैया कराने के लिए खाद्य सामग्रियों और दालों पर सब्सिडी दे रही है।

उन्होंने कहा, “भाजपा पर लोगों का भरोसा उठ गया है और राज्य में भाजपा नेता गंदी और ओछी राजनीति में लिप्त हैं।”

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चिटकुल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होगा। उन्होंने रिकांग पिओ में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 करने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर कार्य प्रगति पर है और जिले में विभिन्न संपर्क मार्गो की मरम्मत की जा रही है और उन्हें चौड़ा किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493