नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। पार्षद के कार्यालय में बुधवार को चल रही शराब पार्टी में कुछ लोगों के बीच हुए झगड़े में दो निजी सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में इंडियन नेशनल लोक दल के पार्षद किशन पहलवान के कार्यालय में यह घटना शुक्रवार की रात हुई।
मृतक की पहचान अशोक कुमार (40) और फौजी (42) के रूप में हुई है। जो इलाके के एक फाइनैंसर और प्रापर्टी डीलर के यहां निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फौजी की गोली लगने के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (डीसीपी) आर. ए. संजीव ने आईएएनएस को बताया कि मृतक किशन पहलवान के कार्यालय में पार्टी मना रहे थे।
पहलवान की पहचान राजधानी में दशकों से एक कुख्यात गैंगस्टर की है और वे इस इलाके के वर्तमान पार्षद है। वे नजफगढ़ के पूर्व विधायक भरत सिंह के भाई हैं जिनकी पिछले साल हत्या कर दी गई थी।
डीसीपी ने आईएएनएस से कहा, “हम मौके से मौजूद सीसीटीवी फूटेज की जांच कर रहे हैं और पार्टी में मौजूद दूसरे लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस गोलीबारी के पीछे का कारण जल्द ही सामने आएगा।”
dharmpath.com dharmpath