दिल्ली सचिवालय पर सीबीआई छापे में केंद्र की भूमिका नहीं : भाजपा

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सचिवालय और अन्य जगहों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के छापों से केंद्र का कोई ताल्लुक नहीं है। जांच एजेंसी ने पहले अदालत का वारंट लिया था, उसके बाद कार्रवाई की है।

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणियों की निंदा करते हुए केजरीवाल से मांग की कि वे माफी मांगें।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, “सीबीआई ने 14 जगहों (दिल्ली और उत्तर प्रदेश में) पर छापे मारे हैं। इनमें से दो राजेंद्र कुमार (केजरीवाल के सचिव) के घर और दफ्तर निकले।”

उन्होंने कहा कि इन छापों में केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। सीबीआई को यह मामला कुछ महीने पहले मिला और एजेंसी ने जांच के बाद कार्रवाई की है।

मोदी को ‘कायर और मनोरोगी’ कहने के लिए प्रसाद ने केजरीवाल से माफी मांगने को कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493