संसद में गांधीगीरी : भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस सांसदों को दिए गुलाब

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। एक तरफ जहां संसद के दोनों सदनों में हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, वहीं आज लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों ने गांधीगीरी दिखाते हुए पंजाब में दलितों पर कथित अत्याचार के खिलाफ भाजपा-शिरोमणि अकाली दल सरकार की बर्खास्तगी की मांग कर रहे कांग्रेस सदस्यों को गुलाब के फूल दिए।

अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जब विपक्ष के कुछ सदस्यों के कार्यस्थगन के नोटिस को अस्वीकार कर दिया तब कुछ कांग्रेस सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए।

कांग्रेस सदस्य पंजाब के अबोहर जिले में दो दलितों पर हुए अत्याचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल-भाजापा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

इस पर कुछ भाजपा सदस्यों ने उन्हें गुलाब के फूल दिए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सदन में स्वीकार्य नहीं है।

उसके बाद कुछ अन्य भाजपा सांसदों ने अपनी पार्टी के सदस्यों को अपनी-अपनी सीटों पर वापस चले जाने को कहा।

विरोध प्रदर्शन के बाद भी अध्यक्ष ने प्रश्नकाल जारी रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493