नीतीश के शपथ ग्रहण में वेंकैया, रूडी शामिल होंगे

पटना, 18 नवंबर (आईएएनएस)। पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को प्रस्तावित नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की संभावना नहीं है। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्र सरकार की ओर से केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और राजीव प्रताप रूड़ी शामिल होंगे।

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष संजय मयूख ने बुधवार को कहा, “प्रधानमंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण संभवत: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रुडी केंद्र सरकार की ओर से इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सूत्रों ने कहा कि बुधवार को नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से फोन पर बात की और उन्हें गांधी मैदान में आगामी 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

बिहार जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री को आमंत्रित करना एक राजनीतिक शिष्टाचार है और इसमें शामिल होने के लिए आना अथवा न आना उन पर निर्भर है।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के बाद नीतीश कुमार को महागठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया है। नीतीश 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493