पटना, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केरल के वरिष्ठ सांसद ई़ अहमद के दिल्ली के अस्पताल में निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा, “अहमद एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है।”
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मंगलवार को अहमद को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उनका निधन हो गया।
dharmpath.com dharmpath