नेल्लौर में कॉफी संयंत्र में हादसा, 3 मरे

हैदराबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के नेल्लौर में एक कॉफी संयंत्र में मंगलवार को हुए हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

हादसा तमिलनाडु सीमा से लगे मम्बाटू विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित इंडस कॉफी इंडस्ट्री में हुआ। बॉइलर की मरम्मत के दौरान जहरीली गैस के रिसाव ने तीन मजदूरों की जान ले ली।

हादसे में घायल होने वालों को सुल्लुरुपेटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को चेन्नई ले जाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

मृतकों के नाम रवि, रविंद्र और ईश्वरैया बताए गए हैं। ये सभी संयंत्र के पास के गांवों के रहने वाले थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य नगर प्रशासन मंत्री पी.नारायण ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493