न्यूयॉर्क में होगा 24 घंटे का भारतीय शास्त्रीय संगीत मैराथन

न्यूयॉर्क, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ‘राग लाइव समारोह’ नाम से 24 घंटे तक चलने वाले अद्भुत भारतीय शास्त्रीय संगीत मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सप्ताहांत में होने वाले इस कार्यक्रम में 60 से अधिक देशों और घरानों के संगीतकार शिरकत करेंगे। दुनियाभर में इस कार्यक्रम का प्रसारण इंटरनेट पर लाइव किया जाएगा।

कार्यकारी निर्माता डेविड एलेनबोगन ने कहा कि यह भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का सबसे लंबा प्रसारण होगा। जहां तक मैं समझता हूं, भारत में भी इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का प्रसारण नहीं हुआ।

यह चौथा राग समारोह है। इस साल रविवार को सेंट्रल पार्क में साढ़े छह घंटे का निशुल्क संगीत कॉन्सर्ट भी होगा।

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी है। इस दिन टाइम्स स्क्वायर पर एक योगा सत्र का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 30,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, राग समारोह इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।

एलेनबोगन ने कहा, “हम न्यूयॉर्क में राग के नए युग का अनुभव कर रहे हैं। इसमें कई प्रतिभाशाली संगीतकार सहयोग कर रहे हैं। इस समारोह ने अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।”

इस समारोह को कोलंबिया यूनिवर्सिटी रेडियो स्टेशन डब्ल्यूकेसीआर 89.9 एफएम-एनवाई और 13 अन्य संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डब्ल्यूकेसीआर डॉट ओआरजी’ पर लाइव सुना जा सकता है। इसे स्टेशन की वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनवाईसीआरएडीआईओलाइव डॉट ओआरजी’ पर भी सुना जा सकता है।

उस्ताद मशकूर अली खान शुक्रवार रात न्यूयॉर्क में दोपहर 11.59 बजे (भारतीय समयानुसार शनिवार, सुबह 9.29 बजे) इस मैराथन को पंडिता तृप्ति मुखर्जी के साथ शुरू करेंगे और यह शनिवार आधी रात (भारतीय समयानुसार रविवार, सुबह 9.30 बजे) समाप्त होगा।

अन्य संगीतकारों में उस्ताद आशीष खान, पंडित तेजेंद्र नारायण मजूमदार, पंडित कृष्ण भट्ट, संघमित्रा चटर्जी और पंडित समीर चटर्जी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493