नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की। इनमें 36 उपाध्यक्ष, 96 महासचिव और छह प्रवक्ता शामिल हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों में 68 सदस्य शामिल हैं।
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, उपाध्यक्षों में राज्य के शीर्ष नेता शामिल हैं, जैसे सुनिल कुमार जाखड़, मनप्रीत सिंह बादल, मलकियत सिंह डाखा, राणा गुरमीत सिंह सोढी, केवल सिंह ढिल्लों, जगमोहन सिंह कंग, ब्रह्म मोहिंदर, ओम प्रकाश सोनी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और तरलोचन सिंह शामिल हैं।
बयान के अनुसार, सुनील कुमार जाखड़ को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अन्य प्रवक्ताओं में राणा के.पी. सिंह, निमिशा मेहता, रमन बालासुब्रह्मण्यम, नवजोत दहिया और सुखजिंदर राज सिंह लाली शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath