लखनऊ मेट्रो : प्रबंध निदेशक ने तकनीकी पहलुओं की जांच की (फोटो सहित)

प्रबंध निदेशक ने मवैया क्रॉसिंग पर बन रहे 255 मीटर लंबे स्पेशल स्पैन के निर्माण की तकनीकी पहलुओं की जांच की।

गौरतलब है कि इस स्पैन को बनाने का काम सबसे बाद में शुरू हुआ था। इसलिए लखनऊ मेट्रो के अधिकारी मवैया स्पेशल स्पैन की देरी को लेकर चिंतित हैं। इसके हर हाल में जुलाई तक पूरा करना है। एलएमआरसी 255 मीटर के एक विशेष संतुलित कैंटीलीवर स्पैन (सेंट्रल स्पैन 105 मीटर, दोनों छोरों का प्रत्येक स्पैन 75 मीटर) के निर्माण के लिए अपना कार्य कर रहा है।

प्रबंध निदेशक ने ठेकेदार एस.पी. सिंघला कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. को कार्य की गति में तेजी लाने और परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सभी संरक्षा एहतियातों का पालन करते हुए सावधानी के साथ कार्य करने के लिए कहा।

संरक्षा दिशा-निर्देशों के महत्व पर बल देते हुए, उन्होंने ठेकेदार को सभी स्थलों पर इनका हर समय कड़ा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। एमडी ने ठेकेदारों को निर्देश दिया है कि संरक्षा इस परियोजना के लिए प्राथमिकता है और एलएमआरसी को इस क्षेत्र में सर्वोच्च मानदंडों के लिए प्रयास करना चाहिए।

प्रबंध निदेशक ने सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन पर चालू कार्य की समीक्षा की। उन्होंने ठेकेदार कंपनी एलएंडटी जो सभी आठ स्टेशनों का कार्य और 8.5 किलोमीटर लंबा मेट्रो गलियारा बना रहा उसे अतिरिक्त जनशक्ति जुटाकर कार्य की गति में तेजी लाने और कार्य को समय पर पूरा करने के लिए कहा, ताकि स्टेशन के बिजली और यांत्रिकी (ई एंड एम) कार्य को भी समय रहते पूरा किया जा सके।

प्रबंध निदेशक ने अवध रोटरी का भी दौरा किया। जहां एलएमआरसी रोटरी के समीप एक 60 मीटर का स्पेशल स्टील स्पैन की संस्थापना के लिए अपना कार्य कर रहा है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के पास मार्ग पर स्थित डिपो का दौरा किया और वहां मेट्रो रेलगाड़ियों को खड़ा करने और प्रवर्तन में लाने के लिए किए जा रहे कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

प्रबंध निदेशक ने रेलपथ और बिजली कर्षण के चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। लखनऊ मेट्रो दिसंबर, 2016 तक ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक 8.5 किलोमीटर के प्राथमिकता खंड पर मेट्रो रेलगाड़ियों का संचालन करने के लिए कार्य में तेजी लाने पर जोर दे रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493