पंजाब : किसानों के पक्ष में कांग्रेस का ‘रेल रोको’ आंदोलन

चंडीगढ़, 2 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य एवं केंद्र सरकारों से बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों की मदद के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की मांग करते हुए शनिवार को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रताव सिंह बाजवा के नेतृत्व में सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात रोक दी।

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 29 अप्रैल को सरहिंद, खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ में अनाज मंडियों का दौरा किया था और किसानों की समस्याएं सुनीं।

सांसद रावनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लुधियाना के निकट रेलवे यातायात रोक दिया।

रावनीत सिंह ने कहा, “हम किसानों की समस्याओं को उठा रहे हैं, क्योंकि राज्य और केंद्र सरकार ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है।”

कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन के कारण बेहद व्यस्त दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर रेल यातायात बाधित रहा, जो एक-दो घंटे बाद समाप्त हो गया।

पूरे पंजाब में किसान सरकार द्वारा गेहूं खरीदी की धीमी गति के कारण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर गेहूं की सरकारी खरीद में अव्यवस्था का आरोप है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493