पंजाब के मुख्यमंत्री ने पटना साहिब गुरुद्वारे में प्रार्थना की

पटना, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरुवार को तख्त श्री हरमिंदर साहिब गुरुद्वारे में प्रार्थना की, जो सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मस्थान है।

पहले तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सिख सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे बादल ने यहां गुरुद्वारे में प्रार्थना की।

राज्य पर्यटन विभाग के अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। बादल बतौर मुख्य अतिथि इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।”

भारत के विभिन्न क्षेत्रों और विदेश से 150 से अधिक सिख हस्तियों के 22 सितम्बर से होने वाले इस सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है।

इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार पटना साहिब में गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में इस सम्मेलन का आयोजन कर रही है।

उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493