पत्रकारिता के दिग्गज 17 मई को भोपाल में स्वराज भवन में एकत्र होंगे

11257723_837087482994316_309233363_nभोपाल-  सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सोशल मीडिया पर मंथन के विषय के साथ प्रिंट,इलेक्ट्रोनिक,वेब पोर्टल्स और ब्लॉग संचालक कल 17 मई को भोपाल शहर के स्वराज भवन में दोपहर 3 बजे एकत्रित होंगे एवं विषय पर परिचर्चा करेंगे.

राष्ट्रीय परिसंवाद के संयोजक डॉ. सौरभ मालवीय ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे शुरु होने वाला कार्यक्रम दो सत्रों मे संपन्न होगा। पहले सत्र में ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सोशल मीडिया’ विषय पर विद्वान मंथन करने के लिए मुख्य अतिथि पाञ्चजन्य, नई दिल्ली के संपादक हितेश शंकर और दैनिक अखबार हरिभूमि भोपाल के संपादक डॉ. संतोष मानव होंगे।

वक्ता के रुप में एबीपी न्यूज के एमपी हेड बृजेश राजपूत व और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष संजय द्विवेदी मौजूद रहेंगे।

दूसरे सत्र में ‘युवा, राजनीति और सोशल मीडिया’ जैसे समसामयिक मुद्दे पर चर्चा होगी इसमें मुख्य अतिथि के रुप में आईबीएन-7 के यूपी ब्यूरो हेड प्रमुख शलभ मणि त्रिपाठी, लोकमत समाचार के एमपी ब्यूरो हेड शिवअनुराग पटेरिया, इंडिया न्यूज ब्यूरो हेड दीप्ती चौरसिया व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरंजन मिश्रा होंगे। वहीं राष्ट्रीय परिसंवाद में शामिल होने के लिए प्रवक्ता डॉट कॉम के संपादक संजीव सिन्हा,  शिवानन्द द्विवेदी, प्रकाश नारायण सिंह, पश्यन्ती शुक्ला, अमरनाथ झा और पृथ्क बटोही समेत देशभर से इन विधाओं के जानकार भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493