पर्यावरण मंत्री ने सुशासन की शपथ दिलाई

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को पर्यावरण भवन में अपने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन सुनिश्चित करने के लिए शपथ दिलाई।

मंत्रालय के पांच सौ से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन के कार्य के लिए अपने आप को पुन: समर्पित करने और निम्नलिखित पांच मुख्य क्षेत्रों के लिए समर्पण भाव से काम करने की शपथ ली:-

* सुशासन सुनिश्चित करने के लिए पुन: समर्पित भाव से कार्य करना,

* ईमानदारी और जवाबदेही का पालन करते हुए पारदर्शिता को बढ़ावा देना और निर्णय लेने में देरी को कम करना,

* स्वच्छ एवं हरित भारत को सुनिश्चित बनाना,

* देश की समृद्धि और विविध विरासत, पर्यावरण व वनस्पति और जीव जन्तुओं की रक्षा करना,

* सरकार की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए शासन में जनता की भागीदारी के लिए कदम उठाना।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव अशोक लवासा ने भी सभी विभागों के प्रमुखों सहित सुशासन की शपथ ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493