प्याज संकट : मिस्र से 18,000 टन प्याज का आयात

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में जैसे-जैसे प्याज की कीमतें बढ़ रही है, भारत बड़ी मात्रा में मिस्र से प्याज का आयात कर रहा है। देश ने पिछले दो महीनों में मिस्र से 18,000 टन प्याज का आयात किया है।

प्याज की कीमत देश में 60-70 रुपये तक पहुंच गई है। मिस्र से आयातित प्याज देशभर की मंडियों में पहुंच रहे हैं।

मिस्र के प्राधिकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, देश ने अगस्त-सितंबर 2015 के दौरान भारत को 18,000 टन प्याज का निर्यात किया है।

मिस्र जल्द ही प्याज की इतनी ही अतिरिक्त मात्रा भारत को फिर निर्यात करने वाला है।

भारत में मिस्र से प्याज का आयात 2015-16 में बढ़कर लगभग 35,000 टन हो सकता है, जो 2014-15 के 567 टन से कहीं अधिक है।

भारत के प्याज उत्पादक राज्यों में बेमौसम बारिश की वजह से प्याज की फसल नष्ट हो गई थी। व्यापारियों द्वारा प्याज की जमाखोरी की भी रपटें भी हैं, जिसके कारण देश में प्याज की किल्लत बढ़ गई है और इसके दाम में इजाफा हुआ है।

दिल्ली में मदर डेयरी के बूथों पर प्याज 40 रुपये प्रति किलोग्राम से कम दर पर बेचे जा रहे हैं, जो बढ़ती मांग के कारण कई बार सुबह 6.30 बजे तक ही बिक जाते हैं।

भारत प्याज संकट के उबरने के लिए मिस्र और अफगानिस्तान से प्याज का आयात कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493