प्रधानमंत्री ने आंध्र के भाजपा नेताओं से मुलाकात की

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश से आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और राज्य के विकास के लिए काम करने का उनसे आग्रह किया।

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश से आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और राज्य के विकास के लिए काम करने का उनसे आग्रह किया।

प्रधानमंत्री की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए विशेष दर्जे के बदले विशेष पैकेज की घोषणा किए जाने के बाद शनिवार को राज्य में बंद रहा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक संक्षिप्त ट्वीट में कहा गया, “आंध्र प्रदेश से भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिला।”

पार्टी सूत्रों ने कहा कि आंध्र प्रदेश के नेताओं ने विशेष पैकेज के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी, और स्पष्ट किया था कि राज्य को विशेष श्रेणी के दर्जे के बराबर ही मौद्रिक लाभ मिलेगा।

जेटली ने हालांकि कहा था कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 20 फरवरी, 2014 को राज्यसभा में दिया गया बयान लागू नहीं किया जा सकता, क्योंकि 14वें वित्त आयोग ने सिफारिश की है कि विशेष श्रेणी का दर्जा सिर्फ पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों को ही दिया जा सकता है।

भाजपा के एक सूत्र ने कहा, “आंध्र प्रदेश को पांच वर्षो (2015-2020) के राजस्व घाटे के रूप में कुल 22,113 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।”

केंद्र सरकार के वित्तीय पैकेज में एक विशेष सहायता, कई सारी कर रियायतें और पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूर्ण वित्तपोषण भी शामिल है।

लेकिन विशेष दर्जे से इंकार किए जाने पर सभी दलों ने सख्त नाराजगी जाहिर की है, जिसमें राजग की घटक मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू की तेदेपा भी शामिल है।

विपक्षी दलों द्वारा आहूत दिन भर के राज्यव्यापी बंद से शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा, और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

मोदी ने राज्य के भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि आंध्र प्रदेश में विकास के लिए काम करने हेतु ठोस प्रयासों की जरूरत है और उन्होंने पार्टी नेताओं से इस दिशा में काम करने का आग्रह किया।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि हरि बाबू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की और विशेष पैकेज के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493