नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजनजी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
प्रधानमंत्री इस समय तीन देशों -फ्रांस, जर्मनी एवं कनाडा- के दौरे पर हैं।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां दे।”
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर कई सालों तक देश की सेवा करती रहें।
सुमित्रा महाजन ने उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले नेताओं को धन्यवाद दिया और आशा जताई कि शुभकामनाएं उन्हें राष्ट्र की बेहतर सेवा करने के लिए प्रेरित करेंगी।
सुमित्रा महाजन का जन्म 12 अप्रैल, 1943 को हुआ था। वह मध्य प्रदेश के इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी हैं। वह 15वीं लोकसभा की अध्यक्ष रह चुकीं मीरा कुमार के बाद दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष हैं।
dharmpath.com dharmpath