फरारी ने एफ1 का खिताब जीता, तो अफसोस होगा : अल्सोनो

मेलबर्न, 18 मार्च (आईएएनएस)। मॅकलारेन के स्पेनियाई फॉर्मूला वन चालक फर्नाडो अलोन्सो ने माना है कि अगर फरारी इस साल विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतेगी, तो उन्हें इटली की टीम को छोड़ने का मलाल होगा।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, आस्ट्रेलिया के एल्बर्ट पार्क में मेल्बर्न ग्रां प्री सर्किट में गुरुवार को अल्सोनो से पूछा गया था कि अगर इस साल फरारी जीतती है, तो क्या उन्हें इसे छोड़ने का मलाल होगा?

एल्बर्ट पार्क से ही रविवार को एफ1 विश्व चैम्पियनशिप की शुरुआत होगी।

अल्सोनो ने इस सवाल के जवाब में कहा, “हां, अगर वे जीतते हैं तो अफसोस होगा। मेरा उनके साथ पिछले साल और इस साल का अनुबंध था और अगर वे जीतते हैं, तो मुझे महसूस होगा कि मेरे पास भी वो मौका हो सकता था।”

उन्होंने कहा कि पिछले साल की परेशानियों से उनकी टीम ने अपना सबक सीखा और वह इसे इस चैम्पियनशिप में लागू करने की कोशिश करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493