बारिश में भीगकर केजरीवाल ने दिया भाषण

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन सुहाने मौसम में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वतंत्रता दिवस के पहले संबोधन के दौरान पूरी तरह भीग गए।

मोदी के भाषण के वक्त आकाश में घने बादल छाए हुए थे और मौसम में काफी नमी थी। समारोह स्थल पर जुटे सैकड़ों लोग आमंत्रण कार्ड व कार्यक्रमों की सूची से खुद को पंखा करते नजर आए।

फरवरी में सत्तासीन होने वाले केजरीवाल के स्वतंत्रता दिवस के पहले भाषण के दौरान जमकर बारिश हुई। मोदी ने बीते साल मई में सत्ता संभाली थी।

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493