गुड़गांव, 15 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन को ‘निराशाजनक’ करार दिया।
योगेंद्र ने आईएएनएस से कहा, “प्रधानमंत्री ने कृषि मंत्रालय के लिए नया साइनबोर्ड दिया, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं दिया। उनके संबोधन में किसानों की आत्महत्या को लेकर कोई जिक्र नहीं था।”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने भूमि अधिग्रहण पर भी कुछ नहीं कहा।”
योगेंद्र के जन किसान आंदोलन ने प्रधानमंत्री से अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में किसानों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार स्थितियों को स्वीकार करने की मांग की थी।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का भाषण निराशाजनक है.. गुड़गांव जिले के धुलेना गांव में एकत्र किसानों का भी यही मानना है।”
dharmpath.com dharmpath