बिहार के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है। धूप तेज है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम साफ रहने तथा तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

बिहार के अन्य शहरों जैसे गया में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री, भागलपुर में 25.2 डिग्री व पूर्णिया में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, भागलपुर में 30 डिग्री, गया में 34.8 डिग्री और पूर्णिया में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493