बिहार : गिरती कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार अनशन पर

पटना, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में नेता प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रेम कुमार राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ तथा विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर 24 घंटे के अनशन पर बैठ गए।

उनके साथ भाजपा के कई नेता और हिन्दुस्तानी अवाम पार्टी (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी भी अनशन पर बैठे हुए हैं।

अनशन पर बैठे कुमार ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त हो गया है। बिहार में रोज हत्या, कारोबारियों से रंगदारी की मांग, महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। सरकार इन घटनाओं को रोक पाने में विफल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा भाजपा ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बुलंद करेगी। राज्य की जनता महंगाई से त्रस्त है और सरकार रोज नए-नए कर लगा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चुनाव से पहले ही कहा जाता था कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो ‘जंगल राज’ आ जाएगा और आज वही बात सच साबित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493