मुजफ्फरपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के महिषी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक और बोलेरो के बीच हुई सीधी टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
महिषी के थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि कुशीनगर निवासी पिंटू प्रसाद (44 वर्ष) एक बोलेरो से अपने परिवार के साथ देवघर से पूजा कर वापस कुशीनगर जा रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 के दामोदरपुर के पास बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही पिंटू प्रसाद की मौत हो गई जबकि घटना में घायल पांच लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रीता देवी (40), बलवंत प्रसाद (28) और पीयूष कुमार (12) ने भी दम तोड़ दिया।
रवि कुमार के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath