बिहार : मकान में लगी आग, 4 की मौत

छपरा, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में एक घर में अचानक आग लग जाने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की झुलस कर मौत हो गई।

सारण के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि पीरगंज गांव स्थित एक मकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग लग जाने से मकान के एक कमरे में सो रही एक महिला और उसके तीन बच्चों की झुलस जाने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान गुड़िया देवी और उसके तीन बच्चे खुशबू कुमारी, अजीत कुमार और इंद्रजीत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493