बुलंदशहर : ग्राम प्रधानों के अधिकार सितंबर में जब्त हो जाएंगे

डीपीआरओ परवेज आलम ने बताया, “अगस्त माह तक रैपिड सर्वे और आरक्षण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रधानों के बस्ते जब्त किए जाएंगे।”

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने 6.76 लाख मतपत्र रामपुर से और 95 लाख मतपत्र दिल्ली से मंगाए हैं। दिसम्बर 2015-16 से पूर्व जिले की 951 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव होने हैं्र।

आलम ने बताया कि जुलाई माह तक बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदाराबाद, अनूपशहर, स्याना, डिबाई और शिकारपुर तहसील में रैपिड सर्वे का काम पूरा हो जायेगा। अगस्त माह में शासन की नीति के हिसाब से आरक्षण का खाका खींच लिया जाएगा। सितम्बर माह में सभी प्रधानों के बस्ते जमा करा लिए जाएंगे।

जिले में प्रधान, पंचायत सदस्य, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख के पदों की संख्या 14718 हैं। इसमें 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493