भारत-विरोधी बयान पर माफी मांगे मोदी : कांग्रेस

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को मांग की कि जर्मनी और कनाडा में दिए गए अपने भारत-विरोधी बयानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांगें। इस महीने की शुरुआत में मोदी तीन देशों की यात्रा की थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, “उन्होंने जो कहा है, उसके लिए उन्हें जरूर माफी मांगनी चाहिए।”

शर्मा ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेशी धरती पर ‘गंदगी साफ करने’ और ‘स्कैम इंडिया से स्किल इंडिया’ जैसे बयान दिए, जिससे देश का अपमान हुआ है। सिर्फ वही समझा सकते हैं कि उन बयानों का क्या मतलब था।

शर्मा ने कहा, “वह भाजपा के नेता होने के नाते विदेश नहीं गए थे। वह भारतीय झंडे के प्रतीक के रूप में गए थे और इसे उन्हें याद रखना चाहिए। उनकी इस तरह की टिप्पणियों से देश का अपमान हुआ है और इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस मुद्दे की वजह से राज्यसभा की कार्रवाई तीन बार स्थगित करनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493