भूकंप के झटकों से हिला ओडिशा

भुवनेश्वर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के अन्य स्थानों की तरह शनिवार को ओडिशा में भी कुछ जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र नेपाल का लामजुंग क्षेत्र है, जिसके झटके पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे महसूस किए गए।

सूत्रों ने बताया कि जगतसिंहपुर, खोर्दा, केंद्रापाड़ा, पुरी, बालेस्वर, सुंदरगढ़, ढेंकनाल, भद्रक और सोनपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इन इलाके के कुछ घरों और इमारतों में दरारें पड़ जाने से लोगों में दहशत है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, भुवनेश्वर के निदेशक सरत साहू ने बताया कि भूकंप की तीव्रता राज्य में रिक्टर पैमाने पर दो दर्ज की गई।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) प्रदीप्त मोहपात्रा ने बताया कि राज्य में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया, “हम भूकंप में किसी के हताहत न होने की उम्मीद करते हैं। हम हल्के भूकंप के परिणाम को लेकर विभिन्न जिलों से रिपोर्ट इकट्ठी कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493