भूटान के प्रधानमंत्री बोधगया पहुंचे

गया, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे सोमवार को बौद्घ संप्रदाय के प्रसिद्घ तीर्थस्थल बोधगया पहुंचे। बोधगया स्थित विश्व प्रसिद्घ महाबोधि मंदिर में उन्होंने विशेष प्रार्थना की।

भूटान के प्रधानमंत्री ने महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की तथा बोधिवृक्ष के नीचे विश्वशांति के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान एक समारोह में तोबगे को बोधिवृक्ष का नन्हा पौधा भी उपहारस्वरूप दिया गया।

प्रधानमंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी बोधगया आया है, जिसमें भूटान के कई मंत्री शामिल हैं।

गया के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री तोबगे भूटान मंदिर, डायजोक्यो मंदिर भी जाएंगे। बोधगया में ही वे रात्रि विश्राम करेंगे।

अपनी दो दिवसीय बिहार यात्रा के दौरान तोबगे रविवार को नालंदा जाएंगे, जहां वे नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष का अवलोकन करेंगे।

इसके पूर्व गया हवाईअड्डा पहुंचने पर तोबगे का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री की गया यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493