भूमि विधेयक समिति में राज्यसभा के 10 सदस्य नामित

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भूमि अधिग्रहण विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति के लिए राज्यसभा के 10 सदस्यों को नामित किया गया है।

समिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभात झा और राम नारायण दुदी, कांग्रेस के जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह और पी.एल.पुनिया, समाजवादी पार्टी (सपा) के राम गोपाल यादव, जनता दल (युनाइटेड) के शरद यादव, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रेन, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राजपाल सिंह सैनी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार हैं।

लोकसभा ने विवादास्पद भूमि विधेयक को मंगलवार को दोनों सदनों की 30 सदस्यीय समिति के पास भेजा था। समिति अपनी रिपोर्ट मानसून सत्र के पहले दिन सौंप सकती है।

केंद्र सरकार ने पिछले दिसंबर में भूमि अधिग्रहण विधेयक में संशोधन के लिए अध्यादेश पारित किया था। इस पर आधारित विधेयक बजट सत्र के पहले हिस्से में लोकसभा में पेश किया गया, जहां से यह पारित भी हो गया। लोकसभा में पारित होने के बावजूद यह विधेयक राज्यसभा में अटक गया, जहां सरकार अल्पमत में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493