मप्र : एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

शहडोल, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रफी उल्ला खान को एक आरक्षक (कास्टेबल) से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गुरुवार को लोकायुक्त रीवा के दल ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

रीवा के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक टी. के. विद्यार्थी ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एएसआई रफी ने आरक्षक हनुमान प्रसाद से कार्यमुक्त होने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। हनुमान का शहडोल से तबादला हो गया था, वह चार हजार रुपये की राशि दे रहा था तभी लोकायुक्त के दल ने उसे पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार हनुमान ने रफीक द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। उसी के आधार पर की गई कार्रवाई में एएसआई रफीक को पकड़ा गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर रिहा कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493