मप्र : कुएं में उतरे 3 की मौत

बालाघाट, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में कुएं में मोटर ठीक करने उतरे पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इन मृतकों के शव कुएं से निकाल लिए गए हैं।

लालबर्रा थाने के प्रभारी राजेश पटेल ने रविवार को आईएएनएस से कहा, “नगपुरा गांव के नक्काटोला में महेश चौहान शनिवार की शाम को कुएं में मोटर सुधारने उतरा था, तभी वह बेहोश होकर कुएं के पानी में गिर गया। इसे देखकर उसके पिता बस्तराम बेटे को बचाने कुएं में उतरा और वह भी पानी में गिर गया। इसे देखते ही वहां मौजूद गनपत लोहार ने भी कुएं में उतरने की कोशिश की।”

पटेल ने बताया कि कुएं में उतरे तीनों लोगों की मौत हो गई। गनपत का शव तो शनिवार की शाम को ही निकाल लिया गया था, मगर अंधेरा होने के कारण पिता व बेटे के शव निकाले नहीं जा सके थे, उनके शव रविवार को निकाले गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493