मासूम श्रेयांश-प्रियांश के हत्यारों को जब तक सजा नहीं मिलेगी, चैन से नहीं बैठूंगा

 

भोपाल :

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि मासूम श्रेयांस-प्रियांश के हत्यारों को जब तक सजा नहीं मिलेगी, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों के परिवार को न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि इस निर्मम हत्याकांड के अपराधियों को जहाँ से भी और जिसने भी संरक्षण दिया है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो। मुख्यमंत्री ने मासूमों के पिता श्री बृजेश रावत को आश्वस्त किया कि उनके परिवार पर जो दु:ख का पहाड़ टूटा है, उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती लेकिन फॉस्ट ट्रेक न्यायालय के जरिए इस पूरे मामले की सुनवाई कर अपराधियों को फाँसी की सजा मिले, इसका पूरा प्रयास सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि इस दु:खद घटना को राजनीति का विषय कभी नहीं बनाना चाहूँगा। मेरा एक ही मकसद है, मासूम श्रेयांश और प्रियांश के परिवार को न्याय दिलाना और उसी मकसद को लेकर में काम करूंगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493