Thursday , 9 May 2024

Home » खेल » मुक्केबाजी : ओलम्पिक क्वीलाफायर के लिए अनुभवी भारतीय टीम का चयन

मुक्केबाजी : ओलम्पिक क्वीलाफायर के लिए अनुभवी भारतीय टीम का चयन

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। एशिया-ओसेनिया ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम की घोषणा कर दी गई है। 23 मार्च से तीन अप्रैल तक चीन के किअनान में चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए विकास कृष्ण (75 किलोग्राम) और लेशराम देवेन्द्र सिंह (49 किलोग्राम) को टीम में शामिल किया गया है।

पटियाला के सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एमआईएस) में सात-आठ मार्च को हुए परीक्षण के बाद टीम को चयन किया गया है। टीम में 10 पुरुष और तीन महिलाओं को शामिल किया गया है। पुरुष टीम में गौरव बिदुड़ी (52 किलोग्राम) और धीरज सिंह (60 किलोग्रम) को भी जगह मिली है।

बिदुड़ी ने पिछले साल विश्व मुक्केबाजी श्रृंखला (डब्ल्यूएसबी) में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने यहां अपनी फ्रेंचाइजी इटालिया थंडर के लिए लागातार तीन मुकाबलों में जीत हासिल की थी।

टीम में विकास, देवेन्द्र, सुमित सांगवान (81 किलोग्राम), मनोज कुमार (64 किलोग्राम), मंदीप जांगड़ा (69 किलोग्राम), सतीश कुमार (+91 किलोग्राम) जैसे अनुभवी मुक्केबाज हैं।

महिला टीम में पांच बार की विश्व चैम्पियन एम.सी.मैरीकॉम (51 किलोग्राम) भारतीय टीम का प्रतिनिधत्तिव करेंगी। उन्होंने 2012 लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

पूर्व विश्व चैम्पियन लेश्राम सरिता देवी (60 किलोग्राम) और पूजा रानी (75 किलोग्राम) को भी टीम में शामिल किया गया है।

टीम :

पुरुष : लैशराम देवेन्द्र सिंह (49 किलोग्राम), गौरव बिदुड़ी (52 किलोग्राम), शिव थापा (56 किलोग्राम) धीरज रांगी (60 किलोग्राम), मनोज कुमार (64 किलोग्राम), मंदीप जांगड़ा (69 किलोग्राम), विकास कृष्ण (75 किलोग्राम), सुमित सांगवान (81 किलोग्राम) प्रवीण कुमार (91 किलोग्राम), सतीश कुमार (+91 किलोग्राम)

महिला : एम.सी.मैरीकॉम (51 किलोग्राम), लेशराम सरिता देवी (60 किलोग्राम), पूजा रानी (75 किलोग्राम)

अधिकारी : गुरबख्श सिंह संधू (मुख्य कोच), धर्मेन्द्र सिंह यादव, जयदेव बिष्ट, कुटाप्पा चेनांदा अछेाह, संध्या गुरुं ग, सागर माल धयाल (सहायत कोच), अर्निबन मालिल्क (चिकित्सक), गौरव आहलुवालिया (फिजियोथेरेपिस्ट), अंकित, पूनम बेनीवाल (प्रदर्शन विश्लेषक)।

मुक्केबाजी : ओलम्पिक क्वीलाफायर के लिए अनुभवी भारतीय टीम का चयन Reviewed by on . नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। एशिया-ओसेनिया ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम की घोषणा कर दी गई है। 23 मार्च से तीन अप्रैल तक चीन के नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। एशिया-ओसेनिया ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम की घोषणा कर दी गई है। 23 मार्च से तीन अप्रैल तक चीन के Rating:
scroll to top