‘मोटू-पतलू’ का संगीत रच खुश हैं विशाल भारद्वाज

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक व संगीतकार विशाल भारद्वाज बच्चों के लिए बनी एनिमेशन फिल्म ‘मोटू-पतलू : किंग ऑफ किंग्स’ के शीर्षक गीत के लिए संगीत की रचना कर खुश हैं।

उनका कहना है कि बच्चों में मौजूद असीम क्षमता को ध्यान में रखकर उन्होंने इस गीत के लिए संगीत की रचना की।

भारद्वाज ने अपने बयान में कहा, “मोटू-पतलू : किंग ऑफ किंग्स के लिए संगीत तैयार करने में मुझे आनंद आया। यह गीत बाल संगीत शैली की असीम क्षमता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की पसंद को देखते हुए गीत के बोल और संगीत की रचना की गई है। इस गीत को उन्होंने बचपन की मासूमियत और दुनिया की आश्चर्यजनक चीजों का जश्न मनाने वाला बताया।

बच्चों द्वारा एक ही प्रयास में गीत रिकॉर्ड कर देने से विशाल भारद्वाज काफी प्रभावित हुए और उन्होंने बच्चों को समोसा पार्टी भी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493