मोदी मॉस्को में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र का दौरा करेंगे

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को मॉस्को स्थित रूस के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र (एनसीएमसी) का दौरा करेंगे।

एनसीएमसी एक बहुस्तरीय समन्वय केंद्र है, जिसे आपात स्थिति के दौरान अंतर-एजेंसी समन्वय प्रदान करने और लोगों को खतरे के प्रति सतर्क करने के लिए डिजाइन किया गया है। एनसीएमसी की क्षमताओं में अल्प समय में निगरानी करना, डेटा संग्रह करना, विश्लेषण करना शामिल है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह वैश्विक नौवहन उपग्रह प्रणाली और रिमोट सेंसिंग पर आधारित वैश्विक निगरानी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। मॉस्को स्थित एनसीएमसी समूचे रूस से सूचनाएं जुटाता है और औद्योगिक संस्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, सुनामी के खतरे और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी करने में सक्षम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493