गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि दो वर्षो के दौरान किसानों का विकास हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अहम योगदान रहा है।
गडकरी ने कोयला उत्पादन के क्षेत्र में देश की बढ़ती निर्भरता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “पहली बार देश में कोयला और बिजली सरप्लस हुआ है। पहली बार गैर पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में हम तेजी से बढ़े हैं। रेलवे में व्यापक सुधार हुआ। सड़क बनाने में रिकार्ड कायम हुए हैं।”
उन्होंने कहा, “आर्थिक संकट दुनिया के कई देशों में है, लेकिन पिछले दो साल में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है। यह नरेन्द्र मोदी की सरकार की बेहतर नीतियों के कारण संभव हुआ। विकास दर, कृषि विकास दर बढ़ी है।”
उन्होंने कहा कि देश में पविर्तन हो रहा है, और प्रधानमंत्री मोदी की सोच, पारदर्शी काम, मेहनत और बेहतर नीतियों से देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उप्र में विकास के काम से भाजपा जीतेगी।
गडकरी ने कहा, “जनधन, फसल बीमा, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के शानदार परिणाम आ रहे हैं। देश आगे बढ़ रहा है। जनधन में खुले खातों में 36 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं।”
भाजपा नेता ने कहा, “जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी, 403 परियोजनाएं ठप थीं। नीति पंगुता कही जाती थी। अब सब परियोजनाएं चालू हैं। उद्योग भी बढ़े हैं। सुशासन आया है। कानून में सुधार, भ्रष्टाचार खत्म, विकास का ²ष्टिकोण सब मिलकर यह सुशासन ला रहा है।”
गडकरी ने कहा कि पेंशन और सब्सिडी का दुरुपयोग हो रहा था, जिसे रोका गया है, और इससे 7000 करोड़ रुपये की बचत होगी।
dharmpath.com dharmpath