मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में छात्र दिखा सकेंगे हुनर

गुड़गांव, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। हीरो समूह द्वारा स्थापित बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी ने एक अनोखी ‘मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता’ की शुरुआत की है। यह शायद देश में पहली प्रतियोगिता है जहां सिर्फ मोबाइल फोन से ली गई तस्वीरों को ही प्रविष्टि माना जाएगा। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र हिस्सा ले सकेंगे।

इस प्रतियोगिता में पूरे देश में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा मोबाइल फोन से ली गईं तस्वीरें शामिल की जाएंगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को ‘स्टुडेंट लाइफ’, ‘दिस इज माई इंडिया’ और ‘प्रीजर्विग द इनवॉयरमेंट’ जैसै विभिन्न थीमों पर केंद्रित रचनात्मक तस्वीरें लेनी और भेजनी होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर के छात्रों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर व्यक्तिगत स्तर पर पंजीकरण कराना होगा और अपना एक फोटोग्राफ भी देना होगा।

प्रत्येक स्कूल से विजेताओं को मतदान की प्रणाली से चुना जाएगा। प्रत्येक स्कूल के तीन सर्वश्रेष्ठ विजेता आकर्षक नकद पुरस्कार जीतेंगे। इसके अलावा वे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर भी हिस्सा ले सकते हैं जहां सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं को 50,000 रुपये, 30,000 रुपये और 20,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के बारे में बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष अक्षय मुंजाल ने कहा, “फोटोग्राफी छात्रों के जीवन का एक अटूट हिस्सा है और अपनी रचनात्मकता जाहिर करने का सबसे बेहतरीन तरीका भी। कई युवा लोग शानदार फोटोग्राफी करते हैं लेकिन हमने पाया कि बहुत कम ही ऐसे संगठन हैं जो मोबाइल फोन पर फोटोग्राफी को बढ़ावा देते हैं। इसलिए हमने छात्रों को रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का मौका देने के लिए इस प्रतियोगिता की शुरुआत की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493