नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्यों ने सोमवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पार्टी की कमान संभालने का आग्रह किया है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठक में संगठनात्मक चुनावों और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने राहुल गांधी से पार्टी प्रमुख की कमान संभालने का आग्रह किया।
पार्टी में ऐसी मांगें उठती रही हैं कि राहुल गांधी को अपनी मां सोनिया गांधी से पार्टी की कमान लेनी चाहिए।
सोनिया गांधी 1998 से पार्टी प्रमुख पद पर हैं।
dharmpath.com dharmpath