लाहौर आतंकी हमले की जेकेएलएफ ने निंदा की

श्रीनगर, 28 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अलगाववादी संगठन जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) ने पाकिस्तान के लाहौर में ईस्टर पर्व के मौके पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जनसंहार मानवता के खिलाफ है और दुनिया को इसे रोकने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए।

अलगाववादी समूह के महासचिव बशीर अहमद भट्ट की अगुआई में जेकेएलएफ के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में रविवार को नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करने के लिए मैसूमा क्षेत्र में एक शांति मार्च निकाला।

बैनर लेकर चल रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा, “हम निर्दोष लोगों के जनसंहार की निंदा करते हैं।”

भट्ट ने संवाददाताओं से कहा, “आतंकवादी हमला मानवता व दुनिया के तमाम धर्मो के खिलाफ है। विश्व समुदाय को इस तरह की घटनाओं का मूकदर्शक नहीं बने रहना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति व राष्ट्र को इस तरह के हमलों को रोकने के लिए हाथ से हाथ मिलाना चाहिए।”

प्रदर्शनकारियों ने बाद में शांतिपूर्वक प्रदर्शन खत्म कर दिया।

लाहौर में रविवार को ईस्टर के मौके पर एक पार्क में आतंकवादी हमले में कम से कम 72 लोग मारे गए, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले के समय पार्क में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493