विएटिव का वीआर लर्न सोल्यूशन लॉन्च

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। शिक्षा प्रौद्योगिकी और नए तरीके के डिजिटल लर्निग समाधान प्रदाता, विएटिव ने अपना वीआर लर्न सोल्यूशन लॉन्च किया है।

कंपनी के सीईओ अंकुर अग्रवाल ने इस सोल्यूशन के बारे में कहा, “विएटिव का वीआर लर्न सोल्यूशन एक रिएल्टी बेस्ड इमर्सिव लनिर्ंग समाधान है, जो छात्रों को एकाग्रता के साथ विषय को पढ़ने एवं समझने का अवसर प्रदान करता है। अपने तरह का पहला किफायती, व्यवहारिक एवं इन्टरैक्टिव लनिर्ंग मॉडल छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद है।”

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, विएटिव के वीआर लर्न सोल्यूशन में विएटिव वीआर व्यूअर के साथ वीआर रेडी एंड्रोइड फोन एवं कन्ट्रोलर, 500 से अधिक वीआर लनिर्ंग मॉड्यूल शामिल हैं, जो वर्चुअल रिएल्टी मोड्यूल में नेविगेशन एवं इंटरैक्टिविटी की सुविधा देते हैं। मोड्यूल में असेसमेन्ट के हल को सलेक्ट किया जा सकता है, टाईप किया जा सकता है या एडजस्ट किया जा सकता है।

बयान के अनुसार, वीआर सोल्यूशन किट में एक्सटेंसिव एजुकेशन स्टैम लाइब्रेरी भी शामिल है, जो उपयोगकर्ता को बेहतर इंटरैक्टिविटी देती है। हर मोड्यूल में कई एक्टिविटीज हैं, जिसका इस्तेमाल रिपोर्ट एवं एनालिसिस के लिए किया जा सकता है। विएटिव मोड्यूल विज्ञान के सभी विषय, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैव विज्ञान एवं गणित को कवर करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493