स्वामी परिपूर्णानंद हैदराबाद से 6 माह के लिए निर्वासित

हैदराबाद, 11 जुलाई (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को एक हिंदू संत को दूसरे समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ बयानबाजी करने को लेकर शहर से छह महीने के लिए निर्वासित कर दिया।

श्री पीठम स्वामी परिपूर्णानंद को पुलिस ने बुधवार को उठा लिया और उन्हें शहर से बाहर ले जाया गया। वह बीते दो दिनों से नजरबंद थे।

सूत्रों का कहना है कि उन्हें आंध्र प्रदेश में काकीनाडा कस्बे के उनके आश्रम में भेजा जाएगा।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने तेलंगाना समाज विरोधी और खतरनाक गतिविधि रोकथाम अधिनियम, 1980 के तहत आदेश जारी किए।

यह कदम तेलंगाना पुलिस द्वारा फिल्म आलोचक काथी महेश को भगवान राम और सीता पर कथित टिप्पणियां करके हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर हैदराबाद से छह महीने के लिए निर्वासित करने के दो दिन बाद उठाया गया है।

इसी दिन पुलिस ने स्वामी परिपूर्णानंद को नजरबंद किया था। परिपूर्णानंद ने महेश की टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करने की योजना बनाई थी।

इस हिदू नेता ने हैदराबाद के बाहरी इलाके बोद्दुप्पल में शिवमंदिर से यदाद्री तक तीन दिवसीय यात्रा की घोषणा की थी।

भाजपा के नेताओं, विश्व हिंदू परिषद व दूसरे संगठनों ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है।

पुलिस ने कहा कि स्वामी ने तेलंगाना में कई बार सभाओं में भड़काऊ बयान दिए हैं। स्वामी ने नवंबर 2017 में ‘राष्ट्रीय हिंदू सेना’ नामक एक संगठन शुरू किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493