वैश्विक सुस्ती के बीच विकास दर कायम रखना जरूरी : जेटली

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। आम बजट पेश करने के एक दिन बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक माहौल के बीच विकास दर कायम रखने की कोशिश की जानी चाहिए।

जेटली ने यहां नागरिक लेखा दिवस-2016 समारोह में कहा, “आज की वैश्विक आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण है। इस साल का बजट असामान्य वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच पेश किया गया है। बाजार को भय है कि वैश्विक स्तर पर वसूली कम रह सकती है।”

उन्होंने कहा, “इस स्थिति में भारत स्थिरता और अवसर का केंद्र बना हुआ है।”

जेटली ने कहा, “हमारा काम इस कठिन माहौल में इसे बरकरार रखना है। अनिश्चित वैश्विक आर्थिक स्थिति में विकास दर बनाए रखने के लिए वित्तीय नीति महत्वपूर्ण होगी।”

उन्होंने कहा कि बेहतर सामाजिक परिणाम के लिए खर्च प्रबंधन मजबूत करने और खर्च की गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरत है।

जेटली ने सोमवार को आम बजट पेश करते हुए संसद में कहा था कि वित्तीय लक्ष्यों पर टिके रहने में समझदारी है। उन्होंने हालांकि यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश की कि विकास कार्यक्रमों के साथ समझौता नहीं किया जा रहा है।

सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में वित्तीय घाटे को 3.9 फीसदी तक लाने और आगामी वित्त वर्ष में 3.5 फीसदी लाने का लक्ष्य रखा है, जो एक साल पहले 4.1 फीसदी था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493