व्यापमं घोटाला : कुमार विश्वास सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास ने व्यापमं घोटाले को लेकर सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल कर न्यायालय से इस मुद्दे पर तत्काल विचार करने का आग्रह किया।

विश्वास ने न्यायालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, “मैंने सर्वोच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल की है और व्यापमं घोटाले की तत्काल जांच का आग्रह किया है। मध्य प्रदेश सरकार का विशेष जांच दल (एसआईटी) हालांकि इस मामले की जांच कर रहा है और इस मामले में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।”

आप नेता ने कहा कि उनकी पार्टी खबरिया चैनल आज तक के पत्रकार अक्षय सिंह तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन की मौत पर संवेदना व्यक्त करती है, जो इस घोटाले की जांच कर रहे थे।

विश्वास ने कहा, “हमने सर्वोच्च न्यायालय से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।” उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर घोटाले से जुड़ी मौतें रुक सकती हैं।

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के नामांकन व भर्ती रैकेट में जाहिर तौर पर राजनीतिज्ञ, अधिकारी व कारोबारियों की संलिप्तता है।

साल 2013 से लेकर अबतक घोटाले से जुड़े 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ये मौतें या तो संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैं, या उन्होंने खुदकुशी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493