नागपुर, 13 मार्च (आईएएनएस)। सर्विसेज ने रविवार को खेले गए संतोष ट्रॉफी फुटबाल चैम्पियनशिप के 70वें संस्करण के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को 2-1 से हरा दिया।
एसईसी रेलवे स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक समय सर्विसेज की टीम 0-1 से पीछे थी लेकिन 11 मिनट के अंतराल पर किए गए दो गोलों की मदद से उसे खिताबी जीत हासिल की।
सर्विसेज को पांचवां खिताब दिलाने की दिशा में अर्जुन टुडु ने दो गोल किए।
टुडु ने यह गोल 26वें और 37वें मिनट में गोल किए जबकि महाराष्ट्र के लिए मोहम्मद शाहबाज ने एकमात्र गोल किया। यह गोल 15वें मिनट हुआ था।
यह खिताब जीतने पर सर्विसेज को पांच लाख रुपये का पुरस्कार मिला जबकि महाराष्ट्र को तीन लाख के पुरस्कार से संतोष करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath