सिटी यूनियन बैंक में ‘विमुद्रीकृत नोटों’ के 600 करोड़ रुपये जमा

चेन्नई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के सिटी यूनियन बैंक में पिछले तीन दिन में विमुद्रीकृत नोटों के 600 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ एन. कामाकोडि ने कहा कि ऑटोमेटिक टेलर मशीन (एमटीएम) का संचालन धीरे-धीरे ठीक से हो रहा है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “हमारे पास पिछले तीन दिनों में 600 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। कितने मूल्य के 500 और 1,000 रुपये के नोट बदले गए, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।”

देशभर में इस बैंक की 525 शाखाएं हैं।

बैंक के एटीएम के बारे में उन्होंने बताया, “करीब 30-50 प्रतिशत काम कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से जैसे ही हमारे पास नकद आते हैं, इन्हें मशीन में डाला जाता है। लेकिन मशीन जल्द ही खाली हो जा रही है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार मध्यरात्रि से 500 और 1,000 रुपये के नोटों के अवैध हो जाने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493