Thursday , 16 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » सुरक्षा परिषद का विस्तार जरूरी : सुषमा

सुरक्षा परिषद का विस्तार जरूरी : सुषमा

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को भारत की यह मांग फिर पुरजोर तरीके से उठाई कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो दुनिया की एक बटा छह आबादी वाला भारत और न ही सर्वाधिक देशों वाले महाद्वीप अफ्रीका का इसमें समुचित स्थान है।

सुषमा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र “आज भी 1945 की विश्व व्यवस्था का प्रतिनिधि बना हुआ है।”

तीसरी भारत-अफ्रीका संपादक फोरम बैठक में सुषमा ने कहा, “इस संबंध में एक बड़ा मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार है। यह समझ से बाहर है कि सुरक्षा परिषद में दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीप (देशों के संदर्भ में) अफ्रीका का कोई स्थाई प्रतिनिधि नहीं है।”

सुषमा ने कहा कि यह भी समझ से बाहर की बात है कि दुनिया की लगभग एक बटा छह आबादी और सभी योग्यताएं पूरा करने वाले देश भारत भी सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य नहीं है।

उन्होंने कहा, “हमें इस विसंगति को दूर करने के लिए मिलकर काम करना होगा और मीडिया को इसमें एक बड़ी भूमिका निभानी है।”

उल्लेखनीय है कि तीसरा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन सोमवार से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक चलेगा।

सुरक्षा परिषद का विस्तार जरूरी : सुषमा Reviewed by on . नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को भारत की यह मांग फिर पुरजोर तरीके से उठाई कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सुधार किया नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को भारत की यह मांग फिर पुरजोर तरीके से उठाई कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सुधार किया Rating:
scroll to top