स्टिंग का मसला लोकसभा की आचार समिति को भेजा गया

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन के मामले को जांच के लिए आचार समिति के पास भेज दिया।

उन्होंने शून्यकाल समाप्त होने के तुरंत बाद यह घोषणा की।

एक समाचार पोर्टल द्वारा पश्चिम बंगाल में कराए गए स्टिंग ऑपरेशन में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को एक निजी कंपनी के लिए लॉबिंग के बदले रिश्वत लेते दिखाया गया है।

लोकसभा की 15 सदस्यीय आचार समिति के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी हैं। इसमें अर्जुन मेघवाल (भाजपा), करिया मुंडा (भाजपा), बी. माहताब (बीजू जनता दल), निनोंग एरिंग (कांग्रेस) और अक्षय यादव (समाजवादी पार्टी) भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493