स्पेन की पत्रकार को डेट कर रहे रोनाल्डो

मेड्रिड, 20 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुने गए पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्पेन की एक टेलीविजन रिपोर्टर लूसिया विलालोन के साथ रोमांस की खबरे हैं।

गौरतलब है कि रोनाल्डो का पूर्व प्रेमिका रूसी मॉडल इरिना शाइक के साथ कुछ ही दिन पहले संबंध खत्म हुआ है।

ज्यूरिख से बेलोन देओर अवार्ड ग्रहण करने के बाद पुर्तगाल लौटे रोनाल्डो की लूसिया के साथ जश्न मनाती तस्वीरें सामने आई हैं।

उल्लेखनीय है कि रोनाल्डो को लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार यह अवार्ड प्रदान किया गया।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, लूसिया ने ट्वीट कर रोनाल्डो के साथ अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें रोनाल्डो ने ट्रॉफी ले रखी है। लूसिया ने तस्वीर के नीचे लिखा है, “तीन गोल्डन बॉल हो गए, बधाई! ज्यूरिख 12/01/15।”

अवार्ड समारोह में इरिना के न पहुंचने के बाद से ही रोनाल्डो के साथ उनके संबंध खत्म होने की अटकलें शुरू हो गई थीं।

इरिना के एजेंट ने पिछले सप्ताहांत पर रोनाल्डो के साथ उनके पांच वर्ष के रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493